फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 81 दिन से बाघ की दहशत: बेल की बाग में मिले पगचिह्न, आया और बचा मांस खाकर फुर्र, देखता रहा वन विभाग

Tue, 25 Feb 2025 11:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में 81 दिन से बाघ की दहशत फैली है। बेल की बाग में ताजा पगचिह्न मिले। बाघ आया और बचा हुआ मांस खाकर निकल गया। वन विभाग की टीम देखती रह गई। 
विज्ञापन
बाघ। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा में बेहता नाला किनारे बेल वाली बाग में बाघ ने दो दिन पहले पड़वे का शिकार किया था। सोमवार को वन विभाग की टीम शिकार स्थल पर बाघ के लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन वह नजर नहीं आया। उधर, ग्रामीणों का दावा है कि बाघ शिकार स्थल के आसपास घूमकर पड़वे का बचा हुआ मांस खाकर जंगल की ओर लौट गया।

 

वन विभाग की टीम को बाग में बाघ के ताजा पगचिह्न मिले हैं। अब वन विभाग ने फिर से वहां नया पड़वा बांधा है। टीम का मानना है कि बाघ शिकार करने के बाद कहीं छुप गया है। वह पानी पीने के लिए बेहता नाले की तरफ आएगा। 

विज्ञापन


उसी दौरान टीम ने बाघ को घेरने की रणनीति बनाई है। फिलहाल, लगातार 81 दिनों से रहमानखेड़ा इलाके में चहलकदमी कर रहा बाघ अब तक 23 शिकार कर चुका है। 60 गांव के लोग इससे परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें