फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला बीमा एजेंट का शव, घर में मची चीख पुकार; पुलिस कर रही जांच

Tue, 25 Feb 2025 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में बीमा एजेंट का शव फंदे से लटका मिला। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात एलआईसी बीमा एजेंट का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

 
मामला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुसाफिरखाना नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 का है। यहां के रहने वाले अनुराग श्रीवास्तव (55) का शव देर रात कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें