बाघ की लोकेशन बीते दो-तीन दिनों से हरदोई वन प्रभाग के क्षेत्रों में ट्रेस की जा रही है।
वहां के अधिकारियों ने बाघ के फुट मार्क एकत्र कर विशेषज्ञों को दिखाए हैं। इसके आधार पर विशेषज्ञों ने युवा बाघ की मौजूदगी का अंदेशा जताया है।
हालांकि राजधानी क्षेत्र में न तो बाघ देखा गया है और न ही इसके फुट मार्क ही मिले हैं। इसके बावजूद वन विभाग और विशेषज्ञ एक्टिव हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि युवा टाइगर अपना इलाका बनाने के लिए निकला है। वह 120-140 किलो वजनी है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 की सर्दियों में लखीमपुर खीरी से भटके एक बाघ ने राजधानी में आमद दर्ज कराई थी।
बाघ की लोकेशन गोमती के घाटों भटपुर, मांझा इलाकों में देखने के बाद हरदोई वन विभाग के अधिकारियों ने लखनऊ के आला अधिकारियों से संपर्क साधा है।