भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 जून को गौतमबुद्धनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करेंगे। नड्डा पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे। बैठक के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भोज करेंगे।
विज्ञापन
टिफिन बैठक के तहत सभी कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन में भोजन लेकर जाएंगे। सभी सामूहिक रूप से एक दूसरे के साथ अलग-अलग व्यंजनों का आदान प्रदान करते हुए भोजन करेंगे।
नोएडा में भाजपा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि पार्टी के कार्यालय पर ही बैठक का आयोजन रखा गया है। उल्लेखनीय है कि नड्डा की पहली टिफिन बैठक 3 जून को आगरा में होने थी लेकिन बालासोर ट्रेन हादसे के चलते बैठक निरस्त कर दी गई थी।