फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही मिलेगा टिकट : डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय

Sun, 29 Oct 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि टिकटों के चयन के मानक कार्यकर्ता और जीत दोनों ही होंगे। जिताऊ लेकिन टिकाऊ लोगों को टिकट दिए जाएंगे। प्रत्याशियों की घोषणा चरणवार होगी।
विज्ञापन


दावा किया कि निकाय चुनाव के नतीजे सारे कयासों और सर्वे से आगे निकलकर भाजपा के पक्ष में आएंगे। चुनाव का प्रमुख मुद्दा बेहतर नगरीय सुविधाएं होंगी।

उन्होंने कहा, सभी को पता है कि भाजपा सरकार साफ नीयत से जन कल्याण के काम में जुटी है। व्यवसायी और नगरीय जीवन से जुड़ी समस्याएं हल की जा रही हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा निकाय चुनाव की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है।

केंद्र और प्रदेश सरकार ने शहरों के समग्र विकास के लिए अमृत योजना, स्वच्छता अभियान, आउटर रिंग रोड, खुले में शौच मुक्त अभियान, नदियों की सफाई एवं सभी को आवास मुहैया कराने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन


नगरों में स्लम एरिया का सुधार, शहरों में स्वास्थ्य योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन, तीर्थ स्थलों एवं पर्यटन स्थलों को विशेष दर्जा देकर नगरों को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम शुरू किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। नगर निगम, नगर पालिकाओं और पंचायतों के निवासियों तक मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। भाजपा शासित निकाय पारदर्शी, भ्रष्टाचार विहीन एवं स्वच्छता तथा विकास को समर्पित स्थानीय शासन देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें