फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में बिजली गिरने से एक बच्ची समेत तीन की मौत, तीन झुलसे

Fri, 11 Aug 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजााला, बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए पीड़ितों का हालचाल लेते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिगड़े मौसम में बारिश के दौरान बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बिजली गिरने से मवेशी चराने गांव के पश्चिम गए बालिका समेत तीन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में दो छात्र भी बताए जा रहे हैं जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर गांव निवासी हेमा (10), अभिषेक (12), बब्लू (17), शिव प्रकाश (11), छविनाथ (11), अनिल (16) एक साथ गांव के पश्चिम मवेशी चराने गुरुवार को तीन बजे निकले थे।

अचानक बारिश होने पर सभी मवेशी छोड़ सड़क पर छाता लगाकर बैठ गए। कुछ दूर पर गांव के ही सुभाष, कमलेश, शिवराम, चंद्रपाल, सुरेश, श्यामू व सुरेंद्र भी मवेशी चरा रहे थे। इनका कहना है कि अचानक बिजली तड़की और सड़क को छूते हुए सभी चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


झटका इतना तेज था कि हम लोगों का छाता भी छूटकर गिर गया। मामले की सूचना गांव वालों को दी गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा सभी बेहोश थे, एक बालिका काफी झुलस चुकी थी। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां ईएमओ डॉ. राघवेंद्र सिंह ने हेमा, अभिषेक व अनिल को मृत घोषित कर दिया। मृतक हेमा कक्षा छह व अभिषेक कक्षा आठ का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें