लघु फिल्म महोत्सव के समापन कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करतीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिन
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में एमरन फाउंडेशन की ओर से संचालित दो दिवसीय लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन कई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। विग्नेश परमासिवम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थुनई’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री जय प्रकाश द्वारा निर्देशित ‘गंगा पुत्र’ को मिला। दोनों को ही 45-45 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता सनी सिंह भी मौजूद रहे।
एमरन फाउंडेशन की संस्थापक रेणुका टंडन के नेतृत्व में कई सत्रों का आयोजन किया गया। पटकथा लेखिका ज्योति कपूर दास ने लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (एलएसएफएफ) के पूर्व विजेताओं के साथ चर्चा की। एलएसएफएफ-2023 की विजेता रहीं कत्यायनी कुमार ने स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के लिए क्राउड फंडिंग पर अपनी बात रखी।
अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता सनी सिंह ने कहा कि ऐसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों के साथ ही निर्देशकों का भी उत्साहवर्धन करते हैं। दोनों कलाकारों ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ऋचा जोशी, देव वर्मा, अम्बरीश टंडन, अनुष्का डालमिया, विपुल वी. गौर, उषा विश्वकर्मा और रेड ब्रिगेड टीम की मौजूदगी रही।
डॉ. अनिल रस्तोगी की फिल्म आठवां ने झकझोरा
वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी अभिनीत 10 मिनट की फिल्म आठवां ने हर दर्शक को झकझोर कर रख दिया। इसमें उन्होंने डिमेंशिया से ग्रस्त एक बुजुर्ग की भूमिका निभाई है।
लघु फिल्म महोत्सव के समापन कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करतीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिन