एमिटी लॉ स्कूल व एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ कैंपस की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकर
सरोजनीनगर। एमिटी लॉ स्कूल व एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ कैंपस की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीएसएलएसए) के सहयोग से 24 वां विधिक सहायता शिविर बृहस्पतिवार को सरोजनी नगर के कुरौनी स्थित दुदइया खेड़ा में लगाया गया।
इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसमें ग्रामीणों को मुफ्त विधिक परामर्श भी दिया गया। प्रो. तपन चंदोला के मार्गदर्शन व डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. अक्षिता श्रीवास्तव और डॉ. ज्योत्सना सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र अंविता, देव और समर्थ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में यूपीएसएलएसए की प्रतिनिधि शशिकला पांडेय, बंथरा थाना प्रभारी तथा ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।