फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंथरा में तीन घंटे तक जाम में रेंगे वाहन

विज्ञापन
बंथरा में जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार को सड़क बनाने के काम के कारण कानपुर जाने वाली पटरी पर लंबा जाम लग गया। दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे सामान्य हो सका। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पीएनसी कंपनी ने सुबह कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी पर मरम्मत का काम शुरू कराया। दोपहर से लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास निर्माण शुरू कराने से सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। इस दौरान बसपा की रैली के बाद बड़ी संख्या में बसों व अन्य वाहनों के गुजरने से स्थिति और बिगड़ गई।

इससे कानपुर रोड पर बंथरा थाने तक करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। कई बार यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए अचानक निर्माण शुरू करने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। शाम छह बजे धीरे-धीरे जाम कम हुआ। इसके बाद भी काफी देर तक वाहन रेंगकर ही गुजरे।

बंथरा में जाम में फंसे वाहन।

बंथरा में जाम में फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें