लखनऊ। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा ने हनुमान कप राज्य पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। टीम ने स्पोर्ट्स हाॅस्टल रामपुर को रोमांचक मुकाबले में 4-0 से पराजित किया।
पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेले एकमात्र मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठता साबित की। मुकाबले की शुरुआत में रामपुर के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल दागकर इटावा की टीम को दबाव में ला दिया। यह गोल खेल के 11वें मिनट में शुभम यादव और 18वें मिनट में नीरज राजभर ने किए। दो गोल से पिछड़ने के बाद स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई ने हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 22वें मिनट में शिवम और 24वें मिनट में हिमांशु यादव ने गोल करते हुए स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के 33वें मिनट में नीरज राजभर ने मैदानी गोल करते हुए रामपुर की टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई। पांच मिनट के बाद सुनील पाल ने साथी खिलाड़ी से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए मुकाबला 3-3 से बराकर कर दिया। मैच का निर्णायक गोल 41वें मिनट में आया, जब स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को पेनाल्टी कार्नर मिला।
यहां किशयल ने इस मौके को गोल में बदलने में कोई भी चूक नहीं की और स्पोर्ट्स हॉस्टल के गोलपोस्ट का तख्ता बजाते हुए अपनी टीम को 4-3 से बढ़त दिलाई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया।
वीर शिवाजी अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सुनील आम्बेकर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। मौके पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, वीर शिवाजी अकादमी के अध्यक्ष गौरव अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे।
पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।