फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

Sat, 30 Jan 2021 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
हादसे में पलटा वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा-अयोध्या हाइवे पर शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक ट्रक ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल भेजवाया गया जिसमें से एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह व दर्जीकुआं पुलिस चौकी के मध्य हुआ। घटना के बाद ऑटो चालक व ट्रक चालक दोनों फरार हो गए।

गोंडा से एक ऑटो में सवार होकर पांच महिलाएं डुमरियाडीह की तरफ जा रही थीं। अपने गंतव्य से मात्र डेढ़ किलोमीटर पहले अयोध्या की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने ऑटो में सीधे टक्कर मार दी।

इसमें  देवकी (50) पत्नी राम बरन निवासी कुर्मीपुरवा डुमरियाडीह थाना वजीरगंज, सुरेमन (35) पत्नी सियाराम निवासी मलियन नगवा थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मीरा (30) पत्नी मनोज निवासी मलियन नगवा, पूनम वर्मा (30) पत्नी सतुगर वर्मा निवासी डुमरियाडीह चौराहा तथा ऊषा पत्नी किशनदेव निवासी सिरसापुरवा थाना नवाबगंज गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


बताया जाता है घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां घायल मीरा ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर दर्जीकुआं चौकी प्रभारी मानेंद्र सिंह व डुमरियाडीह चौकी प्रभारी नीरज सिंह मय फोर्स जुटे रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें