फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 बाइक और दो मास्टर चाबी बरामद हुई हैं। आरोपी चोरी की बाइक 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को अल्लूनगर डुगरिया जाने वाले रास्ते से तीनों वाहन चोरों सीतापुर के कमलापुर निवासी दिलीप, बिसवां मियागंज निवासी अली हुसैन और तालगांव निवासी शाहिद को पकड़ा। तीनों ने बताया कि वे लखनऊ से चोरी की गई गाड़ियों को दूसरे जनपद में 20 से 25 हजार रुपये बेचते थे। साथ ही बाइक के पार्ट्स कबाड़ी को भी बेचते थे।
गैंग का सरगना दिलीप है। उसके खिलाफ पहले से पांच और शाहिद के खिलाफ सात केस दर्ज हैं। दिलीप पेशे ऑटो चालक है, अली हुसैन चादर बेचने और शाहिद कुर्सी बेचने का काम करता है। बरामद बाइकों में सात मड़ियांव, एक अलीगंज व एक बीकेटी से चोरी की गई थी। चार अन्य बाइक के मालिक के मालिक का चेसिस नंबर की मदद से पता किया जा रहा है। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे भीड़भाड़ इलाके में खड़ी पुरानी बाइक तलाशते थे और मास्टर चाबी की मदद से लॉक खोल कर बाइक चोरी कर लेते थे। आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें