फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में धुत दबंगों ने वर्चस्व की जंग में सरेराह चलाईं गोलियां, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में रविवार रात वर्चस्व की जंग में एसयूवी व स्कूटी सवार पांच दबंगों ने सरेराह एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। मामले में सोमवार को चिनहट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


स्कूटी सवार मानस मिश्रा, अनुराग और युवराज सिंह व एसयूवी सवार शेखर, अमितेश यादव में इलाके में दबदबा बनाने को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार रात 9:30 बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्ष चिनहट के मल्हौर पुरवा गांव में आमने-सामने आ गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष हवा में फायरिंग करने लगे। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी स्कूटी और एसयूवी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

एसयूवी पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट

मामले में चौकी प्रभारी मल्हौर विकास कुमार तिवारी ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस को मौके से खोखे व कारतूस मिले हैं। पुलिस ने एसयूवी सवार दबंगों शेखर व अमितेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मानस, अनुराग व युवराज की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी शेखर पर हत्या के प्रयास सहित छह मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सभी आपराधिक किस्म के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें