फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बनकर गिरा कोहरा, भाई-बहन समेत तीन की मौत, ये तस्वीरें बयां कर रहीं हादसे का मंजर

Tue, 19 Dec 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई टूरिस्ट बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घना कोहरा नेपाल के टूरिस्टों पर आफत बनकर टूटा। यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बस को मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही भाई-बहन समेत तीन टूरिस्टों ने दम तोड़ दिया जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : amar ujala
हादसा फैजाबाद के रौनाही क्षेत्र में हाईवे पर तब हुआ जब चाय-नाश्ते के लिए बस यू-टर्न लेकर ढाबे की तरह मुड़ रही थी। हादसा मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब हुआ। नेपाल के बढ़नी से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस फैजाबाद शहर से आगे बढ़ी तो यात्रियों की मांग पर बस ड्राइवर ने चाय-पानी के लिए ढाबे पर बस रोकनी चाही।

- फोटो : amar ujala
रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव के पास हाईवे पर दूसरी तरफ बने ढाबे पर जाने के लिए ड्राइवर जैसे ही कट से यू टर्न लेने लगा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।​

- फोटो : amar ujala
टूरिस्ट बस में चीख-पुकार मच गई। इनमें से कुछ यात्री जो सो रहे थे वे समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या। भाई-बहन समेत तीन टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई और 11 यात्री घायल हो गए। मृतकों में साकेत पटेल (27) और उसकी बहन श्वेता (18) पुत्री ‌शिव प्रसाद पटेल व अमरजीत वर्मा (28) पुत्र रामतेज वर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
आवाज सुनकर आसपास के ढाबे के लोग और गांव चिर्रा मोहम्मदपुर सलारपुर गांव के लोग दौड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचाया गया। रौनाही थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मृत लोगों के परिवारीजनों को खबर दी गई है। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना स्थल से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।​​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें