वसीम रिजवी से बने थे जीतेंद्र नारायण सिंह।
- फोटो : amar ujala
सनातन धर्म में वापसी करने वाले मुसलमानों को 3 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। वसीम रिजवी से धर्म परिवर्तन कर बने ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने मुसलमानों इसका ऑफर दिया है। मंगलवार को वो महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।
ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने प्रयागराज स्थित सदगुरू रणछोड़ नगर शिविर भारत सेवा आश्रम पहुंच कर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मुसलमानों से घर वापसी कर सनातन धर्म अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं अपने मित्रों के जरिए एक संगठन तैयार कर रहा हूं। उस संगठन के माध्यम से जो भी मुसलमान सनातन धर्म अपनाएगा उसे 3 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक वो सनातन धर्म में स्थापित नहीं हो जाता है तब तक उसे यह धनराशि हर महीना मिलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि जो भी लोग रोजगार करना चाहेंगे। उन्हें भी किसी न किसी छोटे रोजगार से जोड़ने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमान कट्टर मानसिकता छोड़ कर अपनी मर्जी से सनातन धर्म में वापसी करें।