फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: ट्रैक पर खड़ा रहा लोडर, वंदे भारत के रुके पहिए, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Tue, 11 Feb 2025 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

रायबरेली के ऊंचाहार में लापरवाही की हद हो गई। वंदेभारत का रनथ्रू सिग्नल मिलने पर लोडर से सामान उतारकर उसे ट्रैक के किनारे खड़ा कर क्रासिंग गेट बंद कर दिया। जिस पर लोको पायलट को लोडर को ट्रैक पर लोडर देखकर ट्रेन रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ा था लोडर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के एनटीपीसी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही की हद पार कर दी गई। वंदेभारत का रनथ्रू सिग्नल मिलने पर लोडर से सामान उतारकर उसे ट्रैक के किनारे खड़ा कर क्रासिंग गेट बंद कर दिया गया। ट्रेन के लोको पायलट ने जब लोडर को रेल ट्रैक पर देखा तो उन्हें ब्रेक लगानी पड़ी। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर स्थिति का जायजा लिया और करीब पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि मेमो दिए जाने के बाद भी ट्रेन क्यों रोकी गई, इस पर अधिकारी जवाब देने से कतराते रहे। नगर की रेलवे क्रासिंग संख्या 43 सी पर मरम्मत का काम चल रहा है। मंगलवार की शाम लोडर रेलवे का सामान लेकर आया और क्रासिंग पर ही वाहन खड़ा कर सामान उतारने लगा। इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन का सिग्नल रनथ्रू हो गया।

गेटमैन ने लोडर को क्रासिंग से बाहर निकाले बिना क्रासिंग गेट बंद कर दिया। इस कारण लोडर पटरी के किनारे ही खड़ा रहा। शाम लगभग 5:14 बजे वंदे भारत ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पार कर क्रासिंग पर पहुंची तो उसके लोको पायलट को लोडर क्रासिंग के अंदर खड़ा दिखाई दिया तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और निरीक्षण किया। लगभग पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन


ट्रेन लक्ष्मणपुर स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर मेमो दिया। इसकी सूचना न मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी व आरपीएफ पहुंची और मामले की जांच की। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन रूकी थी, लेकिन उसके रुकने की वजह पता नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें