फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में नहाने गए तीन किशोर डूबे, एक की मौत, दो लापता

Fri, 06 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लहरपुर (सीतापुर)
विज्ञापन
किशोरों को ढूढ़ने के लिए नहर में कूदे गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शारदा नहर में नहाने उतरे तीन किशोर गुरुवार शाम गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते तीनों कुछ ही पलों में नहर में समा गए। गोताखोरों की मदद से एक किशोर का शव बरामद हो गया है। जबकि दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लहरपुर कस्बे के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी शुऐब (15) पुत्र मो. अहमद, यहीं के मोहल्ला मौलाना आजाद नगर कटरा निवासी उस्मान (17) पुत्र मुख्तार व इरफान (16) पुत्र सब्बीर गुरुवार शाम कस्बे के पास शारदा नहर में नहाने उतर गए। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर तीनों किशोर नहर में डूबने लगे।

उनका शोर सुनकर पास ही मौजूद ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक तीनों गहरे पानी में समा चुके थे। इस बीच खबर पाकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला जाने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उस्मान मरणासन्न हालत में नहर में मिल गया। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ये पहुंचे मौके पर

नहर के किनारे लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
उधर, देर रात तक गोताखोर शुऐब व इरफान की तलाश में जुटे थे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

15 गोताखोर खंगाल रहे नहर
नहर में तीन किशोरों के डूबने की खबर पाकर वहां काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस की मदद से गोताखोरों को बुलाया। जिसके बाद किशोरों की तेजी से तलाश शुरू हुई।

नहर में बह रहा दो मीटर पानी
लहरपुर के करीब से गुजरी शारदा नहर भले ही इस वक्त उफनाई न हो लेकिन नहर में अभी भी काफी पानी है। जानकार बताते हैं कि इस दौरान शारदा नहर में करीब दो मीटर पानी बह रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें