योग कार्यक्रमों के लिए तीन शिक्षक बने प्रभारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालयों में सफल कार्यक्रम कराने के लिए तीन शिक्षकों को प्रभारी नामित किया है।
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की मंजूरी के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने इसका आदेश जारी कर दिया। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश प्रो. अवधेष त्रिपाठी को सभी महाविद्यालयों में सफल कार्यक्रम के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रो. गीतांजलि मिश्रा को मुख्य परिसर में कार्यक्रमों के संबंघ में प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से प्रो. आरके सिंह को नवीन परिसर के कार्यक्रमों के संबंध में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।