फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामपथ धंसने पर पीडब्ल्यूडी व जल निगम के छह इंजीनियर निलंबित, विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति

Sat, 29 Jun 2024 04:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में रामपथ धंसने के मामले में पीडब्ल्यूडी व जल निगम के छह इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। इन सबके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
रामपथ पर इस तरह से हुए थे गड्ढे व गिट्टी-बालू डालकर भरा गया गड्ढा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामपथ धंसने के मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन और जल निगम के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। तेज बारिश की वजह से रामनगरी के प्रवेश द्वार के बीच करोड़ों की लागत से नवनिर्मित रामपथ 22 जून और 25 जून को धंस गया था।

विज्ञापन


22 जून को अयोध्या में रामपथ तेज आवाज के साथ धंस गया था। यहां गिट्टी और बालू डालकर मरम्मत कराई गई। इसकी मरम्मत ठीक भी नहीं हो सकी थी कि 25 जून क दोबारा रामपथ धंस गया। इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शासन ने इसे शीर्ष प्राथमिकता वाले कामों में घोर लापरवाही माना।

ये भी पढ़ें - रामपथ पर गड्ढे... काम में जल्दबाजी और लचर इंजीनियरिंग का नतीजा; अमर उजाला ने PWD से समझीं खामियां
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अयोध्या में बारिश का कहर... फिर धंसा रामपथ, कई इलाके जलमग्न हुए
विज्ञापन


शासकीय क्षति के साथ-साथ आम लोगों में शासन की छवि धूमिल होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल, सहायक अभियंता अनुज देसवाल और अवर अभियंता प्रभात पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।



वहीं, जल निगम अयोध्या ने अधिशासी अभियंता आनंद कुमार दुबे, सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार यादव और जूनियर इंजीनियर मोहम्मद शाहिद को निलंबित कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें