गर्मी की छुट्टियों में लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि 04422 आनंद विहार लखऊ एक्सप्रेस 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को आनंदविहार से रात 9.05 बजे चलकर सुबह 6.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 04421 लखनऊ आनंदविहार एक्सप्रेस 9 मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को लखनऊ से शाम 7.30 बजे चलकर सुबह 4.30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन 16 फेरों में चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर ठहरेगी।
ऐसे ही 04420 हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 8 मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को निजामुद्दीन से रात 8.50 बजे चलकर सुबह 6.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जबकि 04419 लखनऊ हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ से शाम 7.30 बजे चलकर सुबह 4.45 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन 16 फेरों में चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर रुकेगी।