लखनऊ। कई राज्यों में अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह का तीन लोगों को एसटीएफ ने तकरोही स्थित अशोका अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। इनसे दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
एसटीएफ में डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक मूल रूप से मऊ जिले के दोहरी घाट स्थित कुरौली निवासी हर्षित राय, गौरीडीह के सुधांशु राय और गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर स्थित सोनवानी निवासी बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार व मध्य प्रदेश से 25 हजार रुपये में अवैध पिस्टल लाकर यूपी में 40 से 50 हजार रुपये में सप्लाई करते थे। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार कर इंदिरानगर थाने लाया गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है।