फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नदी से निकाला तीन क्विंटल कचरा

विज्ञापन
गोमती की सफाई करने वाली टीम के साथ पार्षद रंजीत सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व सफाई दिवस पर स्वच्छ पर्यावरण सेना और गोमती टास्क फोर्स ने रविवार को हनुमान सेतु के पास झूलेलाल पार्क स्थित गोमती तट पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

सुबह छह से आठ बजे तक चले अभियान में नदी और करीब दो किलोमीटर तट क्षेत्र से लगभग तीन क्विंटल कचरा निकाला गया। इसमें पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें, बैग, कांच और देवी-देवताओं की मूर्तियां शामिल थीं। मूर्तियों को नगर निगम के विशेष जलाशय में विसर्जित कराया गया। स्वच्छ पर्यावरण सेना के संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि यह गोमती सफाई अभियान का लगातार 435वां रविवार था। लेफ्टिनेंट सूबेदार कस्तूरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अभियान में हिस्सा लिया और नदी को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें