फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी के आरोपी तीन प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। पुलिस ने फर्जी बैनामा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तीन प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर पीड़िता से दस लाख रुपये हड़प लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुशांत गोल्फ सिटी के विपिन तिवारी, राजाजीपुरम के विपिन कुमार और रिंकू राजपूत शामिल हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक जानकीपुरम विस्तार निवासी अनीता सिंह ने मार्च 2026 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उन्होंने 21 जनवरी 2022 को ग्राम सलेमपुर में प्लॉट खरीदा था। बाद में पता चला कि वह भूमि विक्रेता के स्वामित्व में नहीं थी। जांच में सामने आया कि स्वामित्व दर्शाने वाला दस्तावेज फर्जी था। भूमि रामकुमार के नाम दर्ज थी और आरोपियों का उस पर कोई हक नहीं था। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य ने फर्जी बैनामे में गवाह बनकर सहयोग किया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें