लखनऊ। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में तीन जुलाई को वेंडर्स मीट आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन लखनऊ स्थित भगवान बिरसा मुंडा सभागार में होगा। इसका उद्देश्य भारतीय रेल के ट्रैक्शन वितरण का आधुनिकीकरण है। यह आयोजन भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य रेल की आपूर्ति शृंखला में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना है। सम्मेलन में ट्रैक्शन इंस्टॉलेशन निदेशालय के नियंत्रणाधीन मदों पर विचार-विमर्श होगा। यह विक्रेता सम्मेलन विभिन्न फर्मों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा।