फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोदाम में चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड पर स्कार्पियो क्लब के पास लोहे के गोदाम से चोरी करते हुए तीन लोगों को गोदाम मालिक ने पकड़ लिया। इनमें से दो नाबालिग हैं। आरोपियों से चोरी किया सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी अनूप कुमार मिश्रा के अनुसार उनका एक गोदाम स्कार्पियो क्लब के पास गढ़ी क्षेत्र में है। कई दिनों से यहां लगातार चोरी हो रही थी। सोमवार को वह गोदाम में छिपकर निगरानी कर रहे थे। तभी उन्हें गोदाम में खड़ी प्रचार गाड़ी के अंदर किसी के होने की आहट मिली। पास जाकर देखा तो दो नाबालिग गाड़ी का म्यूजिक सिस्टम निकाल रहे थे।

पकड़े जाने पर दोनों ने बताया कि वे सनी नाम के युवक के कहने पर चोरी करते हैं और एक महीने में करीब तीन क्विंटल लोहा चुरा चुके हैं। अनूप दोनों को लेकर गोदाम के पीछे पहुंचे, जहां सनी मिला। उसके पास से इन्वर्टर, साउंड सिस्टम की जाली, लोहा काटने की मशीन समेत गोदाम से चुराया अन्य सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें