फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो छात्राओं समेत तीन लोगों ने लगा लिया फंदा

Sat, 09 Nov 2024 07:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में दो छात्राओं समेत तीन लोगों ने फंदा लगा लिया। घटनाएं मदेयगंज, पीजीआई और आशियाना इलाके की हैं।
विज्ञापन

मदेयगंज के खदरा निवासी जोया (18) प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा थीं। शुक्रवार शाम उन्होंने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों का कहना है कि जोया का इलाज चल रहा था। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर उसने जान दे दी। छात्रा के पिता लतीफ अकबर की बैटरी की दुकान है।
इसके अलावा आशियाना के बंगला बाजार भदरुख निवासी ई रिक्शा चालक सुनील कुमार रावत की पत्नी श्वेता (27) ने शनिवार सुबह कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि श्वेता ने माहभर पहले बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अवसाद में थीं। परिवार में सात साल की बेटी डिंपल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, पीजीआई इलाके में साउथ सिटी की रहने वाली गरिमा (15) ने चार नवंबर को पंखे में दुपट्टा के सहारे फंदा लगा लिया था। परिजनों ने उनको लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। वह नौवीं की छात्रा थीं। उनके पिता रामचंद्र हेयर कटिंग सैलून चलते हैं। परिवार में मां मीरा व दो भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें