फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाइन सिटी के डायरेक्टर समेत तीन पर ठगी का केस

Mon, 23 Dec 2024 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालौन के चौधरियाना निवासी शरद कुमार पिपरैचा से शाइन सिटी के डायरेक्टर ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने डायरेक्टर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शरद के मुताबिक छह साल पहले लखनऊ में मकान खरीदने के संबंध में आशियाना निवासी परिचित राकेश कुमार उपाध्याय से बात हुई थी। राकेश ही उन्हें विपुलखंड स्थित शाइन सिटी कंपनी के दफ्तर ले गया था, वहां डायरेक्टर राशिद नसीम व कर्मचारी राहुल ने मोहनलालगंज के गांव हलुवापुर में जमीन दिखाई। सौदा तय होने पर उन्होंने भुगतान कर दिया।

दाखिल खारिज के लिए तहसील पहुंचने पर पता चला कि कोर्ट उक्त जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा चुकी है। यही नहीं, राहुल ने दो माह में दाखिल-खारिज कराने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। काम नहीं होने पर पैसा मांगा तो राहुल ने उन्हें पीट दिया। गोमतीनगर थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक डायरेक्टर राशिद नसीम, राकेश और राहुल पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें