फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू रफ्तार से तीन लोगों की जान गई

Thu, 14 Nov 2024 07:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में 12वीं के छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसे बंथरा, बीकेटी और मलिहाबाद इलाके में हुए।
विज्ञापन

मोहनलालगंज में उत्तर गांव टिकरासानी के रहने वाले शिवा रावत (19) 12 वीं के छात्र थे। उनके चचेरे भाई आकाश के मुताबिक माहभर पहले उसने स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी। बुधवार रात शिवा उसी बाइक से घूमने निकला था। आकाश भी परिचित को एयरपोर्ट छोड़ने चले गए थे। रात करीब 11 बजे बंथरा स्थित मेमौरा के नीवा गांव के पास लोगों ने शिवा के मोबाइल से कॉल कर आकाश को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शिवा को सीएचसी पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त शिवा हेलमेट नहीं लगाए थे। परिवार में पिता राजू प्रताप रावत, मां सीमा व दो भाई अंश और आयुष हैं। राजू खाड़ी देश में चालक हैं।

काकोरी के दुगोली गांव निवासी मनीष यादव (27) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पिता किसान अनिल ने बताया कि बुधवार रात बेटा बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रात 12 बजे लौटते समय बीकेटी के रैथा रोड पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। कार में शराब की कुछ बोतलें भी थीं। पुलिस मनीष को अस्पताल ले गई और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में मनीष की मौत हो गई। परिवार में छोटे भाई आशीष व अनीश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल के थावर में रहने वाले सचिन गौतम (20) छोटे भाई चाहत के साथ मां-पिता की मृत्यु के बाद मौसी कृष्णा देवी के घर पर रहते थे। सचिन जनसेवा केंद्र चलाते थे। उनके मौसेरे भाई रवि गौतम ने बताया कि बुधवार को सचिन बाइक से मामा हरिश्चंद्र की बेटी के तिलक में शामिल होने काकोरी स्थित अंधे की चौकी गया था। देर रात लौटते समय मलिहाबाद के तिलसुवा बहरू के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें