फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन विवाद में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। पैकरामऊ में जमीन के विवाद में शुक्रवार को भाजपा नेता दीपक लोधी और 20 अन्य लोगों ने पिता-पुत्र व एक साथी पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 23 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हमले का साजिशकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान रेहान अली को बताया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बसहा गांव निवासी विपिन गुप्ता के अनुसार, उनके पिता दुली चंद गुप्ता ने पैकरामऊ में जमीन खरीदी थी। इस जमीन के लिए फुरकान अली से विवाद था। कोर्ट ने हाल ही में दुली चंद गुप्ता के पक्ष में कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। शुक्रवार को वह अपने पिता दुली चंद गुप्ता और साथी अरुण वर्मा के साथ जमीन पर जोताई कर रहे थे। तभी दीपक लोधी, फुरकान अली, फरहान अली, शान मोहम्मत, आमिर हमजा, धर्मेंद्र सिंह व 15 अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। हमले में उनके और अरुण के सिर पर गंभीर चोटें आईं। चीखपुकार सुनकर राहगीर बीच-बचाव के लिए दौड़े तो आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ की और हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
विपिन का आरोप है कि हमले का साजिशकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान रेहान अली है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फुरकान अली को बेहटा से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मार्च में चौकी प्रभारी ने भी भाजपा नेता पर दर्ज कराया था मामला
भाजपा नेता दीपक लोधी पर 15 मार्च को बेहटा गांव में तालाब किनारे हुए धमाके के संबंध में एफआईआर दर्ज हुई थी। चौकी प्रभारी हरिओम पटेल ने दीपक लोधी और उसके 35 साथियों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें