फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्भाशय कैंसर को मात देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
सम्मानित हुईं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को समय रहते जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एसजीपीजीआई में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कैंसर को मात देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। एचजी खुराना ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


गायनकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गर्भाशय कैंसर के जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों और जीवनशैली में बदलाव के जरिये जोखिम कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता और प्रो. अंजू रानी ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. इंदुलता, डॉ. सुषमा, डॉ. निधि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें