फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः परियोजना अधिकारी समेत तीन लोगों की डेंगू से मौत

Mon, 18 Nov 2019 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू के तीन मरीजों ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। इंदिरा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में परियोजना अधिकारी और कृष्णानगर स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रयागराज निवासी युवक की मौत पर परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। शनिवार हो हुईं तीन मौतों में एक युवक लखनऊ का था, बाकी दो अन्य जिलों के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर का कहना है कि मरीज की डेथ ऑडिट कराई जाएगी।

डेंगू से अब तक शहर में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू से सिर्फ छह मौतें दर्ज हैं। माल गहदो निवासी रवि प्रताप सिंह चौहान (28) इंदिरा नगर मानस इन्क्लेव में किराए पर रहते थे। करीब डेढ़ हफ्ते पहले उन्हें तेज बुखार आया था।
विज्ञापन

तीमारदारों ने लगाया ये आरोप

डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज को इंदिरा नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सुधार न होने पर तीमारदार उसे कृष्णानगर स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात मौत हो गई।

तीमारदारों का आरोप है कि इलाज के नाम करीब आठ लाख रुपये निजी संस्थानों ने वसूल लिए। इंदिरा नगर मानस इंक्लेव के आसपास डेंगू को लेकर दहशत है। इलाके में डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव न होने का आरोप लगाया है।

निजी अस्पतालों से मांगा गया है रिकॉर्ड
निजी अस्पतालों में हुई मौतों का रिकॉर्ड मांगा गया है। मौत डेंगू से हुई या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डेथ ऑडिट कराया जाएगा। - डॉ. केपी त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन

आरोप : इलाज में लापरवाही से गई मरीज की जान

वहीं कृष्णानगर स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती प्रयागराज निवासी डेंगू मरीज जसमीत सिंह (26) की मौत के बाद बवाल के दौरान तीमारदारों से मारपीट का मामला भी सामने आया है। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल के गार्डों ने उनके साथ मारपीट की।

परिवारीजनों का आरोप है कि समय पर मरीज का इलाज नहीं शुरू हुआ। इलाज में कोताही से मरीज की मौत हुई। तीमारदारों ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को कृष्णा नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जसमीत को आईसीयू में भर्ती किया गया। शनिवार रात जसमीत की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें