फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल और परसों चलेंगी तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ के रास्ते बिहार, दिल्ली और पुणे के लिए 21 व 22 नवंबर को स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें स्लीपर व जनरल श्रेणी के ही कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05013 छपरा-आनंदविहार स्पेशल छपरा से 21 नवंबर को शाम पांच बजे चलकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा होते हुए लखनऊ सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। फिर यहां से चलकर कानपुर, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 3:50 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05014 आनंदविहार-छपरा स्पेशल 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए सुबह सवा छह बजे लखनऊ व शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी।
ट्रेन 05011 गोरखपुर-हडपसर(पुणे) पूजा विशेष ट्रेन 21 नवंबर को गोरखपुर से रात 9:55 बजे चलकर लखनऊ रात 2:35 बजे व कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल एवं मनमाड होते हुए हडपसर सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 05019 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल गोरखपुर से 21 नवंबर की दोपहर 2:40 बजे चलकर लखनऊ रात 8:30 बजे व अगली सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05020 दिल्ली से 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे चलकर लखनऊ रात 10:45 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें