फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने तीन अफसरों को किया निलंबित

Fri, 01 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के अपने दौरे के दौरान विभिन्न योजनाओं को लागू करने में लापरवाही मिलने पर चित्रकूट के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रमों को लागू करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव चित्रकूट और महोबा के दौरे पर थे। उन्होंने वहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही विशेष राहत सामग्री का वितरण भी किया।
विज्ञापन

कई योजनाओं में जबरदस्त लापरवाही

इस बीच चित्रकूट में शिक्षा, पशुपालन और परिवहन विभाग की कई योजनाओं को लागू करने में जबरदस्त लापरवाही मिली। यह बात भी सामने आई कि बीएसए, सीवीओ और एआरटीओ अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने का आदेश दिया।

सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें