लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ठगी की तीन और एफआईआर दर्ज हुई हैं। आरोप है कि प्लॉट और मकान के नाम पर कंपनी के लोगों ने 66.67 लाख रुपये ठग लिए।
प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी राजेश कुमार चौरसिया ने मार्च 2013 में अंसल कंपनी से 29.62 लाख में प्लॉट लिया था। आरोप है कि उन्हें न अब तक प्लॉट मिला और न ही रकम मिली। उधर ,सुशांत गोल्फ सिटी के लक्ष्य हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाले प्रवीण कुमार से जनवरी 2014 में 22.65 लाख और गुजरात के भरूच निवासी सुनीता सिंह से प्लॉट के नाम पर 2010 में 14.40 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक पीड़ितों की तहीर पर केस दर्ज किया गया है।