युवक के अपहरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। बीकेटी पुलिस ने युवक का अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने के मामले में तीन और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गुडंबा निवासी आकिब अली, सानिब और इकरार खान हैं। आरोपियों ने 12 मई की शाम बीकेटी निवासी इरफान का अपहरण कर लिया था। इरफान के भाई इमरान को कॉल कर दो लाख की फिरौती मांगी थी। 15 मई को पुलिस ने इरफान को छुड़वा कर प्रतापगढ़ निवासी उत्कर्ष सिंह, गुडंबा निवासी मो. मुफीद और बाराबंकी निवासी रामचंद्र को गिरफ्तार किया था।
25 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ। बीकेटी पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह के गुर्गे को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी था। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बीकेटी के अचरा मऊ का मो. अंसार उर्फ जलाल है।। आरोपी ने साथियों के साथ पशु तस्करी और हत्या की पांच घटनाओं को अंजाम दिया है।