फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकहित के आविष्कारों का पेटेंट कराने से बचें वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वैज्ञानिकों व शोधार्थियों को लोक हित का ध्यान रखते हुए समाज के लिए उपयोगी अनुसंधान व आविष्कारों का पेटेंट कराने से बचना चाहिए। इससे आमजन के लिए बहुत सी उपयोगी चीजें सस्ती व सुलभ हो सकेंगी। ये विचार भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण ने मंगलवार को संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के कार्यक्रम में व्यक्त किए। डॉ. भास्कर ने वोल्वो द्वारा ईजाद किए गए वाहनों के सीटबेल्ट और द्वितीय वर्ल्ड वार के दौरान आविष्कार किए गए जीवन रक्षक ओआरएस घोल का उदाहरण दिया, जिनका लोकहित में पेटेंट नहीं कराया गया।
विज्ञापन

''यंत्र'' नई प्रौद्योगिकी, अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए युगांतर थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में टेकी और प्रोवेनिएंस एक्स के संस्थापक आशुतोष भारद्वाज ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर अपनी बात रखी। प्रौद्योगिकी और नवाचार में महिला उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में ''तत्व''- वैल्यू एडेड इंटर्नशिप कार्यक्रम के जरिये परीक्षण, विश्लेषण और प्रशिक्षण का अनावरण भी किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. पार्थासारथी और डॉ. के.सी. खुल्बे ने देश की तकनीकी प्रगति और ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। समारोह में आईआईटीआर ने अपने स्वच्छता पखवाड़े का समापन भी किया। पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें