फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी की पत्नी से 90 लाख रुपये ऐंठने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी वीना बाजपेयी को डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख रुपये ऐंठने वाले गिरोह के तीन और लोगों को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरोह का मास्टरमाइंड भागा चल रहा है। आरोपियों ने वीना को कॉल कर खुद को एटीएस में तैनात इंस्पेक्टर बताते हुए उन्हें आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग में आरोपी बताया था।
विज्ञापन






इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी धीरज, स्पर्श कपूर और कृष्णानगर के पंडित खेड़ा का रहने वाला आशीष चंद्रा है। मयंक श्रीवास्तव, इरशाद, मनीष कुमार, मनोज यादव और जितेंद्र यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।



कमीशन पर काम करते थे आरोपी

इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी धीरज ने बताया कि उसने स्पर्श कपूर के कहने पर राहुल पाल का खाता कोटक महिंद्रा बैंक शाखा राजाजीपुरम में खुलवाया था। इसके बदल उसे आठ हजार रुपये मिले थे। स्पर्श कपूर का कहना है कि उसने चेक के जरिये ठगी के 2.45 लाख रुपये बैंक से निकालकर आशीष चंद्रा को दिए थे। इसके बदले उसे दस हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे रकम

आशीष ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज के जरिये खोले गए विभिन्न बैंक खाते में आने वाली ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलता था। ताकि पुलिस रकम को ट्रेस न कर सके। इंस्पेक्टर ब्रजेश ने बताया कि आशीष के मोबाइल से क्रिप्टोकरेंसी संबंधित लेन-देन व अन्य साइबर जालसाजी के साक्ष्य मिले हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें