होली हंगामा में सजी संगीत की महफिल
लखनऊ। साउथ सिटी स्थित रेस्टोरेंट में होली हंगामा कार्यक्रम हुआ। इसमें संगीत की महफिल सजी। शुरुआत वंदेमातरम से हुई। अनिल अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। संचालन अनूप सुभानी ने किया। अरुण, शशिकांत, चंद्रप्रकाश, मदन लाल, रवि प्ररुण, वेद प्रकाश राकेश, मनीष, घरी गुप्ता, प्रदीप, दिलीप, राजकुमार ने गीत गाए। रजि-दीक्ष, अनिल-अनीता, अजय-दीक्षा, दिलीप-शिवानी ने युगल गीतों से खूब तालियां बटोरीं। डाॅ. अलका, संगीता, जीलम, रीता, सुधा ने कोरस गीत कजरा मोहब्बत वाला... गाकर सुनाया।