फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: करंट की चपेट में आईं तीन बच्चियां, दो की मौत, एक गंभीर

Thu, 03 Sep 2020 02:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
बिजली का तार जिससे बच्चियों को लगा करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में बीकेटी नगर पंचायत के गांव देवराई कला में गुरुवार सुबह दरवाजे पर लटके बिजली के तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों में तीनों बच्चों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्शी का तालाब में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया की देवरी कला निवासी किसान विमल तिवारी की सात साल की पुत्री सुंदरा उर्फ खुशी, उसकी तीन साल की बहन सोनी और पड़ोस में रहने वाली पांच साल की लड़की शिवानी खेल रही थी। 

लोहे के दरवाजे के पास लगे तार में बिजली का करंट आने के कारण तीनों बच्चियां करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों बच्चियों को परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्शी का तालाब में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुंदरा और शिवानी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जबकि गंभीर हालत में सोनी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा घरेलू बिजली का करंट लगने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें