फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFI: पीएफआई के तीन सदस्य बहराइच से हिरासत में, सीएए व एनआरसी के प्रदर्शन में सक्रिय थे आरोपी

Tue, 04 Oct 2022 03:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीएफआई के तीन सदस्यों को बहराइच से हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक शिक्षक तो दूसरा नेपाल में चोरी-छिपे नेटवर्क बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया उलमा काउंसिल के अध्यक्ष अहमद बेग नदवी को रविवार को एसटीएफ, आईबी व एनआईए की टीम बहराइच लेकर गई थी। देर रात नेपाल सीमा के पास से एक शिक्षक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। तीनों प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय सदस्य हैं। इनमें से एक 22 सितंबर को लखनऊ से भाग गया था। वह नेपाल में रहकर नेटवर्क को मजबूत कर रहा था। रविवार शाम को बहराइच में आते ही एसटीएफ  और एनआईए ने उसे पकड़ लिया। अन्य दो के बारे में अफसर चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, नेपाल सीमा पर पकड़ा गया यह सदस्य रिसिया के शैदा बभनी गांव का रहने वाला है। वह लंबे से पीएफआई से जुड़ा है और गांव के ही एक स्कूल में पढ़ाता भी है। हालांकि गांव के लोग यह नहीं बता सके कि वह किस शिक्षण संस्थान में पढ़ाता है। इस शिक्षक के भाई की गतिविधियों का भी पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - UP Vidhansabha: सदन में न बोलने वाले विधायकों के लिए आयोजित होगा एक दिन का विशेष सत्र
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Navratri: नवरात्र में बरसी देवी मां की कृपा, सराफा बाजार को हर दिन 175 करोड़ रुपये मिले, खूब बिकी गाड़ियां


दोनों के बारे में रिमांड पर लिए अहमद बेग ने भी कई जानकारियां दी थीं। कुछ समय में ही इस शिक्षक व उसके भाई की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो गई है। 21 सितंबर के बाद वह शहर छोड़कर नेपाल भाग गया था। इस शिक्षक से पहले बहराइच में ही एक स्थान पर पूछताछ की गई। फिर उससे मिली जानकारियों को दूसरी टीम से साझा किया गया। इसके बाद शिक्षक को खुफिया अफसर मुख्यालय ले गए। ये सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए आंदोलन में भी सक्रिय थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें