फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Sun, 04 Oct 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नीलम विश्वकर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी, मलिहाबाद और गोसाईंगंज में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दो मामलों में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। वहीं, गोसाईंगंज हादसे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उन्नाव के हसनगंज स्थित धरहा समदपुर निवासी दीपक शनिवार दोपहर मां नीलम विश्वकर्मा (50) के साथ बाइक से बुद्धेश्वर की ओर जा रहे थे। करीब दो बजे मदारपुर मोड़ के पास आगे चल रही कार अचानक मुड़ गई। इससे दीपक की बाइक कार से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट पहने होने के कारण दीपक को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मलिहाबाद के मिर्जागंज निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता की पत्नी स्वाति गुप्ता (35) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बेटे वेदांश के साथ स्कूल गई थीं। आशीष के मुताबिक, पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के बाद लौटते समय गोशाला रोड पर जर्जर सड़क के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्वाति और वेदांश घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां स्वाति की मौत हो गई।
विज्ञापन

गोसाईंगंज में शुक्रवार देर रात सुल्तानपुर रोड पर रहमतनगर के करीमनगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक की फोटो प्रसारित की है।

नीलम विश्वकर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें