फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो की हालत गंभीर

Sat, 27 Jun 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आशुतोष गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं में दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। महानगर, सैरपुर और जानकीपुरम क्षेत्रों में ये दुर्घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

मूलरूप से रक्सौल, बिहार निवासी आशुतोष गुप्ता (21) 27 जून की देर रात दो बजे मीराबाई मार्ग स्थित कॉल सेंटर से घर लौट रहे थे। महानगर में उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आशुतोष की मौत हो गई। उनके छोटे भाई आयुष और दोस्त अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। आयुष के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। आशुतोष के पिता सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा अपने साथियों के साथ इंदिरानगर के सी ब्लॉक में किराये के मकान में रह रहा था। देहरादून में पढ़ाई कर रहे छोटे भाई आयुष के मुताबिक कुछ दिन पहले वह अपने भाई से मिलने के लिए लखनऊ आया था। बृहस्पतिवार देर रात दो बजे कॉल सेंटर से छुट्टी के बाद आशुतोष के साथ वह और दोस्त अतुल घर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
बख्शी का तालाब स्थित चंद्रा कोडर निवासी बल्लन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम देर रात उनके श्रमिक भाई रंजीत अपने साढ़ू सुरेश के दुबग्गा स्थित घर से लौट रहे थे। सैरपुर स्थित छठामील के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रंजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस रंजीत अस्पताल लेकर गई, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुडंबा स्थित पंचायत पुरवा भाखामऊ के रहने वाले राधेलाल यादव (62) की हादसे में मौत हो गई। वह बोरिंग मिस्त्री थे। बेटे मुकेश ने बताया कि पिता शुक्रवार सुबह 10 बजे अपने दोस्त से मिलने साइकिल से जा रहे थे। जानकीपुरम तिवारी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें