तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बलरामपुर जिले के ललिया थाना अंतर्गत ग्राम कुड़वा निवासी मोहम्मद उमर (28) रविवार अपनी मां हदीसुन (60) व पत्नी नूर आसमा (25) के साथ बाइक से बहराइच गया था। देर शाम वापस लौटते समय बाइक सवार भिनगा बहराइच मार्ग पर रत्नापुर बाजार में सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गया। इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है जबकि स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। (संवाद)
कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने रविवार क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम फुलहरिया निवासी रामभवन को साढ़े चार लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। (संवाद)
शांतिभंग में 13 गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस ने रविवार 13 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहीं पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 215 वाहनों का मोटर अधिनियम से ई-चालान कर 2,73,200 रुपये का शमन भी किया। (संवाद)