फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: आबादी में घुसे तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Mon, 28 Dec 2020 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
आबादी के बीच मौजूद तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के घाघरा की कछार से तेंदुआ निकलकर आबादी की तरफ आ गया और स्पर नंबर एक के पास मौजूद कुछ लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और हांका लगाया तब जाकर तेंदुआ भागा।

ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए तेंदुए को खदेड़ना शुरू किया तो तेंदुआ आबादी की तरफ आ गया।  तेंदुआ निकलने की बात सुनकर हजारों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

तेंदुआ आबादी के पास लाही के खेत में मौजूद है। ग्रामीणों ने उसे घेर रखा है। तेंदुए आने की शोर-शराबा सुनकर बौंडी थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश पांडे ने दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और तेंदुए पर नजर बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर वन विभाग के कैसरगंज रेंज के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें