फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोली मारने के आरोप में शिक्षक सहित तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय में समन्वय अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गोली मारने के आरोपी दो शिक्षकों सहित तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। महाविद्यालय में छह नवंबर को शिक्षक मनोज कुमार सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिलीप कुमार सिंह पर गोली मारने का आरोप है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक डॉ. तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि निलंबन के दौरान आरोपी प्राचार्य से संबद्ध रहेंगे और अलग रजिस्टर में आने-जाने का समय बताएंगे। मामले की जांच अधिवक्ता राजेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। इसमें जितेंद्र निगम उनके सहयोगी अधिकारी होंगे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है। पीड़ित धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मनोज कुमार सिंह के पिस्टल का लाइसेंस रदद् करने की मांग पुलिस अफसरों से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें