फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआरसीटीसी देवभूमि उत्तराखंड की कराएगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईआरसीटीसी देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा कराएगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा तीन से 13 दिसंबर तक चलेगी। इसमें टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, चौकोरी, अल्मोड़ा, नैनीताल व भीमताल की यात्रा कराई जाएगी। लखनऊ व गोरखपुर से ट्रेन की सुविधा मिलेगी। पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति करीब 30 हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल ट्रेनें आज से

अयोध्या में होने वाली कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर स्पेशल ट्रेनें आज से 15 नवंबर तक चलाई जाएंगी। 05079 मनकापुर से दोपहर 1:35 बजे चलकर झिलाही, मोतीगंज, बरूआचक होकर गोंडा 2.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05080 गोंडा से दोपहर 3:20 बजे चलकर बरूआचक, मोतीगंज, झिलाही होकर मनकापुर शाम 4.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें