फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली गिरने से दंपती समेत तीन झुलसे, भर्ती

Mon, 18 Sep 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में  बिजली की चपेट में आने से झुलसे लोग।
विज्ञापन
सलोन क्षेत्र के कोडरी गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

सीएचसी में तीनों घायलों का हो रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कोड़री मजरे कमालपुर में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस की सहायता से झुलसे लोगों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया है। तीनों का उपचार चल रहा है।
कोड़री मजरे कमालापुर निवासी उज्ज्वल (15) पुत्र शिव शंकर सोमवार को खेत मे बकरी चराने गया था। वहीं गांव की ही चंद्रकली और उसका पति भारत लाल खेत में घास काट रहे थे। शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली कड़कने की आवाज सुनकर तीनों एक पेड़ के नीचे चले गए। इसी बीच एकाएक बिजली पेड़ पर गिर गई। चपेट में आने से तीनों झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने की सूचना पर गांव के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की सूचना सलोन कोतवाली को दी गई। कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा ने बताया कि कोड़री गांव में बिजली गिरने से चपेट में आने से तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। चिकित्सक डॉ. अजय शंकर वर्मा ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें