फॉल्ट ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी।
लखनऊ। आलमबाग के नटखेड़ा रोड पर सोमवार को एलटी लाइन में फॉल्ट आने से करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली गुल रहने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कारोबार प्रभावित हुआ।
व्यापारियों ने जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने जांच के दौरान एलटी लाइन में फॉल्ट पाया। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। वहीं, अमीनाबाद उपकेंद्र क्षेत्र में दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रांसफार्मर के तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब 30 मिनट बाद तारों में सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।