वृंदावन समाचार पत्र वितरक संगठन की ओर से चिरैया बाग में आयोजित चौपाल में मौजूद लोग।
लखनऊ। वृंदावन समाचार पत्र वितरक संगठन की ओर से चिरैया बाग में वितरक चौपाल का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष रामस्वरूप ने बताया कि वितरकों के हित में उनका बीमा कराया जा रहा है ताकि दुर्घटना या किसी संकट की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।
चौपाल में चिरैया बाग की खराब सड़कों का मुद्दा उठाए जाने के बाद कराए गए निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों की सराहना की गई। संगठन की ओर से पार्षद पति संजीव अवस्थी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चिरैया बाग की मुख्य सड़क, तालाब किनारे की सड़क और कुंती मैरिज लॉन से पानी की टंकी तक सड़क का लोकार्पण किया गया। समाचार पत्र कार्यालय के लिए सबमर्सिबल लगवाने की घोषणा भी की गई। चौपाल में रामनिवास, बृजकिशोर, नंदकिशोर, श्रीकांत, सुभाष गौड़, ओमकार बाबा, सुभाष यादव, शंकर सोनी, वीरेंद्र गुप्ता और अनुज अवस्थी समेत कई वितरक मौजूद रहे।