फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए सगे भाइयों समेत तीन युवक नदी में डूबे

Sat, 03 Sep 2016 03:01 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
लापता लड़कों की तलाश जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मड़ियांव के घैला पुल पर शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गए जानकीपुरम सेक्टर तीन निवासी सगे भाई रवि (19) और कल्लू (16) तथा उनका दोस्त चंद्रशेखर (16) डूब गए। तीनों को डूबता देखकर बाकी सात दोस्त घबराकर भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने घर जाकर परिवारीजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों नदी खंगाली लेकिन तीनों का सुराग नहीं मिला। एसओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रशेखर पुताई का काम करता है और उसके पिता जयराम राजमिस्त्री हैं। रवि और कल्लू के पिता रामविलास भी राजमिस्त्री हैं।

शुक्रवार दोपहर चंद्रशेखर, रवि, कल्लू, रिंकू और करन सहित 10 दोस्त नदी में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी नहाने लगे। इसी दौरान रवि, उसका भाई कल्लू और चंद्रशेखर गहराई में चले गए।
विज्ञापन


डूबने पर उन्होंने मदद के लिए हाथ-पैर मारे तो चीख-पुकार मच गई। साथी घबराकर नदी से बाहर निकल आए और भाग गए। रिंकू और करन ने परिवारीजनों को सूचना दी। एएसपी अलीगंज रोहित सिंह सजवान सहित मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर लगाए।

रवि और कल्लू की मां सुषमा ने बताया कि पांच बच्चों में दो बेटे डूब गए। अब तीन बेटियां बची हैं। रोते-रोते वह कई बार बेहोश हो गईं। चंद्रशेखर की मां विंध्येश्वरी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर के अलावा उनके चार बेटे और हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें